{"_id":"6945b2e00801f58d1d024cf2","slug":"forest-workers-will-conduct-tiger-census-by-forming-groups-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-860582-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: समूह बनाकर वनकर्मी करेंगे बाघ गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: समूह बनाकर वनकर्मी करेंगे बाघ गणना
Sat, 20 Dec 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट वन रेंज में शनिवार से बाघ गणना शुरू हो रही है। विभागीय कर्मचारियों को समूह बनाकर बाघ गणना करने के लिए निर्देशित किया गया है। वन रेंज में बाघों की मौजूदगी और उनकी संख्या का सही आकलन करने के लिए यह गणना की जा रही है।
डोईवाला के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र में बीते दिवस भालू के हमले से महिला घायल होने और कुछ दिन पूर्व हाथी के हमले से एक बालक की मौत होने के बाद वन कर्मचारी भी वनों में विभागीय कामों को करने के लिए सतर्कता बरत रहे है। बता दें कि शनिवार से बड़कोट वन रेंज की ओर से बाघों की गणना शुरू हो रही है।
इसको लेकर वन विभाग सतर्कता दिखा रहा है। ट्रैक, पंजों के निशान सहित अन्य वैज्ञानिक तरीकों की मदद से आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इसमें वनकर्मियों को विशेष सतर्कता और सुरक्षा के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया है। बड़कोट के वन क्षेत्राधिकारी डीएस रावत ने बताया कि वन रेंज में शनिवार से बाघ गणना शुरू हो रही है। विभाग अलर्ट होकर काम करेगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों को सावधानी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।