फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Forest Gujjars were informed about their rights

Rishikesh News: वन गुर्जरों को उनके अधिकारों की जानकारी दी

Sun, 05 Apr 2026 02:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 05 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Forest Gujjars were informed about their rights
नरेंद्रनगर ब्लॉक अंतर्गत मुनि की रेती क्षेत्र में वन गुर्जर समुदाय के साथ जिला विकास सेवा प्राधिकरण टिहरी की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने वन गुर्जरों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और समुदाय के अधिकारों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने समुदाय के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिकारी मित्र उषा कैंतुरा, सरिता कोठियाल ने वन गुर्जरों को उनके अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वाइज ब्रिज संस्था के अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में पानी की समस्या को प्रमुख रूप से उठाया।
विज्ञापन

बैठक में पानी दीदी मॉडल पर चर्चा की गई, जो एक सफल पहल के रूप में उभर कर सामने आया है। इस मॉडल के माध्यम से कई परिवारों तक स्वच्छ पानी पहुंचाया जा चुका है। इसमें स्थानीय महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे न केवल जल समस्या का समाधान हो रहा है, बल्कि महिलाओं का सशक्तीकरण भी हो रहा है। बैठक में समुदाय की वर्तमान समस्याओं, चुनौतियों और आवश्यकताओं पर भी विचार विमर्श किया गया। भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और जल प्रबंधन के क्षेत्र में ठोस कार्ययोजना बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed