फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Forest guards boycotted work

Rishikesh News: वन आरक्षियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 15 Feb 2025 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 15 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Forest guards boycotted work

विज्ञापन
नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनि की रेती कार्यालय परिसर में टिहरी वन बीट अधिकारी संघ के वन आरक्षियों ने विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर कालीपट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार कर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

वन आरक्षी प्रांतीय कार्यकारिणी वन बीट अधिकारी संघ के आह्वान पर वन आरक्षियों ने काली पट्टी बांधकर धरना दिया। टिहरी वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष विकास सेमवाल ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन




उनकी मांग है कि वर्ष 2016 की नियमावली पूर्व की तरह लागू हो, जिसमें शत-प्रतिशत पद प्रमोशन से भरे जाए, सीधे वन दरोगा की भर्ती न हो। देश के अन्य कई राज्यों की भांति वन बीट अधिकारी को एक स्टार दिया जाए, जिससे वन वीट अधिकारी के मान सम्मान में वृद्धि हो। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष सचिन सिलोड़ी, संजय खड़का, हेमंत बिजल्वाण, राम सिंह, प्रताप सिंह, मंजू असवाल, आरती, नैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed