{"_id":"6ac64e8946c29b7c1005d152","slug":"food-safety-department-collects-buckwheat-flour-samples-ahead-of-navratri-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-147377-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए कुट्टू के आटे के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए कुट्टू के आटे के नमूने
Wed, 07 Oct 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
- डोईवाला, भानियावाला, माजरी ग्रांट और लालतप्पड़ में किया निरीक्षण, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
डोईवाला। शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम की ओर से डोईवाला क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को परखा गया। संदेह के आधार पर टीम ने कुट्टू के आटे के चार नमूने एकत्रित किए। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने डोईवाला, भानियावाला, माजरी ग्रांट और लालतप्पड़ आदि क्षेत्रों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत कारोबारियों को विशेषकर कुट्टू के आटे को खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने पूर्व में जारी एसओपी के अनुसार ही विक्रय करने के निर्देश दिए। संदेह के आधार पर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुट्टू के आटे के चार सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया कि व्यापारियों को दिशा निर्देश देकर एसओपी के अनुसार विक्रय करने को कहा गया है। वहीं, सहायक आयुक्त मनीष सयाना ने बताया कि आम उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।