{"_id":"69552b6e31707fcd3e045cc8","slug":"folk-dance-entertained-the-audience-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-136187-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: लोकनृत्य से किया दर्शकों का मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: लोकनृत्य से किया दर्शकों का मनोरंजन
Wed, 31 Dec 2025 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 31 Dec 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
विवेका एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खदरी का वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत आ
फोटो-
ऋषिकेश। खदरी श्यामपुर स्थित विवेका एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव तरंगिनी 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेलिब्रेटिंग फेस्टिवल्स ऑफ इंडिया विषय पर छात्र-छात्राओं की ओर से लोकनृत्य और नाटकों का मंचन किया।
विद्यालय के प्रबंधक जीपी रयाल, प्रधानाचार्य देवेश्वरी रयाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कथकली, कुचिपुड़ी, कथक, ओडीसी, रम्मान, कृष्ण लीला, गढ़वाली लोक नृत्य, योग, ताइक्वांडो आदि का मंचन कर अभिभावकों और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस मौके पर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना चौहान, विजय लक्ष्मी पंवार, सरोप पुंडीर, सुनीता रावत, रजनी डोभाल, आरएस रणाकोटी, एमपी उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद