फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Folk colours of Uttarakhand spread on the cultural stage

Rishikesh News: सांस्कृतिक मंच पर बिखरे उत्तराखंड के लोक रंग

Thu, 15 Jan 2026 12:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 15 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Folk colours of Uttarakhand spread on the cultural stage
मकर संक्रांति के अवसर पर थल नदी त्याडो मैदान और किमसार में गेंद मेले का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक रंगमंच पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायकों धनराज शौर्य, सपना शर्मा, विकास कोहली एवं सत्यपाल रावत ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगीतों पर पंडाल देर शाम तक तालियों से गूंजता रहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पूरे यमकेश्वर क्षेत्र में गेंद मेले की धूम है। अपनी समृद्ध संस्कृति के बल पर ही भारत पुनः विश्व गुरु की श्रेणी की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

मेला समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रद्युम्न बिजल्वाण, अंशिका कपरूवान एवं दिनेश नेगी (अध्यापक, राजकीय विद्यालय बडोली बड़ी) को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। घुरकाटल निवासी सुरेश पेटवाल ने बताया कि बीस वर्ष पूर्व जब मोबाइल फोन और यातायात के साधन नहीं थे तो अधिकतर रिश्ते इन मेलों में ही तय हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बाप अपने बच्चों के रिश्तों की बात मेलों में ही कर दिया करते थे। इस अवसर पर अलकेश कुकरेती, सत्यपाल रावत, नीरज कुकरेती, पूरन केंतुरा, मदन सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।




---

कुमरण टीम बनी विजेता



त्याडो गाड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में कुमरण की टीम ने विंध्यवासिनी की टीम को हराकर विजेता बनी। विजेता टीम कुमरण को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने ट्रॉफी और 51 हजार की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। कुमरण टीम के संजय कपरूवान ने बताया कि उनकी टीम ने शुरूआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल मैच रोमांचकारी रहा। इस बार प्रतियोगिता में यमकेश्वर और आसपास के क्षेत्रों की लगभग 60 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed