{"_id":"64e65e2fec2ef1c94c049e04","slug":"fly-big-company-is-likely-to-start-air-services-between-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-229487-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच एक सितंबर से उड़ान शुरू होने की संभावनाएं, डीजीसीए से मिल चुकी अप्रूवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच एक सितंबर से उड़ान शुरू होने की संभावनाएं, डीजीसीए से मिल चुकी अप्रूवल
Thu, 24 Aug 2023 01:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:27 PM IST
सार
यरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम फ्लाइट को अप्रूवल देने के लिए एयरपोर्ट पर कई बार निरीक्षण कर चुकी है। फिर भी इस फ्लाइट को अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। जिस कारण इस फ्लाइट को शुरू करने में विलंब हो रहा है। ट्रायल के तौर पर 17 सीटर के विमान को 16 अगस्त को डेढ़ घंटे तक उड़ाया गया।
विज्ञापन
फ्लाइट (प्रतीकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्लाई बिग कंपनी की सितंबर पहले हफ्ते से देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं है। 16 अगस्त को कंपनी देहरादून और आसपास के हवाई क्षेत्र में विमान का ट्रायल कर चुकी है। देहरादून से पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के बीच फ्लाइट शुरू करने को फ्लाई बिग कंपनी का विमान 30 जून से देहरादून एयरपोर्ट पर खड़ा है।
विज्ञापन
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम फ्लाइट को अप्रूवल देने के लिए एयरपोर्ट पर कई बार निरीक्षण कर चुकी है। फिर भी इस फ्लाइट को अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। जिस कारण इस फ्लाइट को शुरू करने में विलंब हो रहा है। ट्रायल के तौर पर 17 सीटर के विमान को 16 अगस्त को डेढ़ घंटे तक उड़ाया गया।
विज्ञापन
फ्लाई बिग कंपनी सूत्रों के अनुसार फ्लाइट को डीजीसीए से अप्रूवल मिल चुकी है। लेकिन ऑपरेशनल रीजन के चलते फिलहाल इस फ्लाइट को एक सितंबर के आसपास से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने इस फ्लाइट के लिए बुकिंग भी शुरू नहीं की है। विमान और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तैनात स्टॉफ आदि की सैलरी आदि का खर्चा फ्लाई बिग द्वारा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
खराब मौसम बन सकता है बाधा
देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच बरसात के सीजन में फ्लाइट शुरू करने में खराब मौसम बाधा बन सकता है। देहरादून एयरपोर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग से लेकर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आएलएस), डॉप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंज (डीवीओआर) और पॉथ इंडीगेटर तक मौजूद हैं। जो खराब मौसम में भी लैंडिंग को आसान बनाते हैं। इसके बावजूद एयरपोर्ट पर इन दिनों खराब मौसम से हर रोज फ्लाइट डायवर्ट हो रही हैं।
देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच बरसात के सीजन में फ्लाइट शुरू करने में खराब मौसम बाधा बन सकता है। देहरादून एयरपोर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग से लेकर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आएलएस), डॉप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंज (डीवीओआर) और पॉथ इंडीगेटर तक मौजूद हैं। जो खराब मौसम में भी लैंडिंग को आसान बनाते हैं। इसके बावजूद एयरपोर्ट पर इन दिनों खराब मौसम से हर रोज फ्लाइट डायवर्ट हो रही हैं।
ये भी पढ़ें...अमेरिका से आई कॉल ने बचाई जान: इंस्टाग्राम पर सुसाइड प्वाइंट के बारे में पूछ रही युवती, DSP तक पहुंची पोस्ट
देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट शुरू करने को लेकर फ्लाई बिग कंपनी के अधिकारियों ने फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस फ्लाइट को शुरू किया जाएगा। - प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक देहरादून