फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five thousand fine imposed for throwing garbage

सौंग नदी के पुराने पुल पर कूड़ा फेंकने वालों से वसूला जुर्माना

Sun, 20 Mar 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five thousand fine imposed for throwing garbage
नगर पालिका की टीम ने सौंग नदी भानियावाला के पास कुछ लोगों को गाड़ी में भरकर लाए गए कूड़े को इधर उधर फेंकते हुए मौके पर पकड़ा। ये लोग गाड़ी में लाए कूड़ा करकट को इधर उधर फेंककर भागने की तैयारी कर रहे थे। मौके पर पालिका की टीम ने पहुंचकर पकड़ लिया और पांच हजार का जुर्माना वसूला। नगर पालिका में स्वच्छता सर्वेक्षण भी चलाया जा रहा है, जिससे नगर पालिका को स्वच्छता में पहले नंबर पर लाया जा सके। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि नगर पालिका लोगों से बराबर शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील कर रही है। उन्होंने बताया कि शहर में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed