{"_id":"5887a7a44f1c1b3e0fcf3f4d","slug":"five-hundred-ran-in-mini-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन में दौड़े पांच सौ धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन में दौड़े पांच सौ धावक
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
आईडीपीएल स्थित शिवालिक परियोजना की ओर से आयोजित मैराथन रेस में दौड़ते प्रतिभागी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीमा सड़क संगठन शिवालिक परियोजना की पहल पर आईडीपीएल में मंगलवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में सभी आयु वर्ग के लगभग 500 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रथम 10 धावकों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता जे भारद्वाज, आईडीपीएल के महाप्रबंधक बीएस वेदी, सीमा डेंटल कॉलेज के निदेशक डा. हिमांशु ऐरन ने हरी झंडी दिखाकर कर मिनी मैराथन को रवाना किया। पांच किमी मैराथन शिवालिक से शुरू होकर सीमा डेंटल कालेज एवं हास्पिटल से मुड़कर शिवालिक प्रांगण में संम्पन हुई।
विज्ञापन
मिनी मैराथन में युवक, युवतियां, महिला, पुरुष सभी वर्गों के धावकों ने प्रतिभाग किया। इसमें सीमा डेंटल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, केंद्रीय विद्यालय आईडीपीएल के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्स लिया।
विज्ञापन