{"_id":"6a58ecb1f40fbfc527017837","slug":"first-merit-list-for-admission-released-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143819-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पीएलएमएस परिसर के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पीएलएमएस परिसर के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी
Thu, 16 Jul 2026 08:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। शुक्रवार से मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश शुरू होंगे।
शुक्रवार से श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। बीए, बीएससी (बायो और गणित), बीकाॅम, बीबीए व बीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के लिए परिसर प्रशासन की ओर से 6 प्रवेश समितियां गठित की गई हैं।
पहली मेरिट सूची के लिए काउंसलिंग 25 जुलाई तक हर दिन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक की जाएगी। पहली सूची में स्नातक प्रथम सेमेस्टर बायो ग्रुप में आर्थिक रूप से कमजोर 6, सामान्य वर्ग में 120, ओबीसी 27, एससी 27 व एसटी वर्ग में 4 अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा गणित वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर 5, सामान्य वर्ग में 122, ओबीसी में 17, एससी में 9 व एसटी में एक अभ्यर्थी का नाम सूची में शामिल है। बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रथम सूची में आर्थिक रूप से कमजोर 7, सामान्य 385, ओबीसी 44, एससी 59 व एसटी में 9 अभ्यर्थियों का नाम शामिल है।
बीसीए प्रथम सेमेस्टर के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 6, सामान्य 38, ओबीसी 8, एससी 11 व एसटी वर्ग में 2 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं बीबीए में आर्थिक रूप से कमजोर 04, सामान्य 39, ओबीसी 08, एससी वर्ग के 10 अभ्यर्थी शामिल हैं।
-- -
कहां किसकी काउंसलिंग
बीए प्रथम सेमेस्टर बहु उद्देशीय भवन (भूतल) पुस्तकालय के सामने
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर वाणिज्य विभाग बीबीए बहु उद्देशीय भवन (भूतल) पुस्तकालय के सामने
बीएससी (बायो) प्रथम सेमेस्टर रूषा कॉन्फ्रेंस हॉल
बीएससी (गणित) प्रथम सेमेस्टर रूषा कॉन्फ्रेंस हॉल
बीसीए बीसीए प्रयोगशाला हॉल
-- -
क्या-क्या साथ लाएं
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर भरे गए आवेदन की प्रति, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंकतालिका व प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, स्थायी निवास, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, एंटीरैगिंग प्रमाणपत्र, एनसीसी, एनएसएस ( यदि हों तो) आदि साथ लेकर आना है।
-- -
प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। सूची को https://online.sdsuvrishikesh.ac.in/ पर भी अपलोड किया गया है। प्रथम सूची के लिए 25 जुलाई तक काउंसलिंग की जाएगी। - प्रो. एमएस रावत, निदेशक, पीएलएमएस परिसर।