फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Find peace in the proximity of nature: Swami Chidanand

प्रकृति के सांन्निध्य में मिलती है शांति : स्वामी चिदानंद

Fri, 14 Feb 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Find peace in the proximity of nature: Swami Chidanand
06 विश्व ग्लोब पर जल चढ़ाते चिदानंद मुनि और योग साधक - फोटो : RISHIKESH
परमार्थ निकेतन में मुंबई से आए साधकों और योगियों के दल ने आध्यात्मिक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस मौके पर सभी साधकों ने विश्व स्तर पर स्वच्छ जल की आपूर्ति के लिए विश्व ग्लोब का जलाभिषेक कर जल संरक्षण का संकल्प लिया
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को योगी अमरनाथ के मार्गदर्शन में साधकों और योगियों का दल परमार्थ आश्रम पहुंचा। इस दौरान योगी अमरनाथ ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती को भगवान बुद्ध की फोटो भेंट की। इस अवसर पर स्वामी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने प्रेम और शांति की शिक्षा दी है। उन्होंने कहा कि भारत सहित विश्व के अनेक देशों में बड़ी संख्या में लोगों के पास स्वच्छ जल, शुद्ध वायु, पर्याप्त भोजन और शिक्षा का अभाव है, जब तक ये जरूरतें पूरी नहीं होती शांति की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल के अभाव के कारण भारत में ही प्रतिदिन पांच वर्ष से कम उम्र के लगभग 1600 बच्चों की मौत हो जाती है। स्वच्छ जल के अभाव में जीवन तो क्या दुनिया की किसी भी सभ्यता की कल्पना तक नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed