{"_id":"5dc71f068ebc3e5b4e11fbf3","slug":"film-city-can-be-made-in-shyampur-khadri-rishikesh-news-drn325501048","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपुर खदरी में बन सकती है फिल्मसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपुर खदरी में बन सकती है फिल्मसिटी
विज्ञापन
श्यामपुर खदरी में पहुंचा मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जिले में फिल्मसिटी बनाने के फैसले पर अमल होना शुरू हो गया है। फिल्मसिटी के लिए श्यामपुर खदरी में 200 एकड़ निष्प्रयोजन पड़ी भूमि को चयनित करने की योजना बनाई जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार वासु भगनानी के पुत्र जैकी भगनानी के साथ श्यामपुर खदरी का दौरा किया। इस दौरे को बेहद गोपनीय रखा गया। दौरे के समय राजस्व संबंधी मामलों की पड़ताल करने के लिए सिर्फ एसडीएम प्रेमलाल को साथ मौजूद रखा गया।
बीते दिनों मसूरी में हुए फ़िल्म फेस्टिवल के दौरान मुख्यमंत्री ने जल्द उत्तराखंड में फ़िल्म सिटी स्थापित करने की घोषणा की थी। इसी के बाद से भूमि की पैमाइश और लोकेशन तय करने की कोशिशें युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। इसी के तहत शुक्रवार को टीम ने दौरा किया। बताया जा रहा है कि पहाड़, पर्याप्त समतल भूमि और प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए राजकीय पॉलीटेक्निक स्थित उक्त भूमि का चयन किया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही प्रस्तावित स्थल पर फिल्मसिटी के लिहाज से सूरत बदलने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि में मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह रावत के साथ ऋषिकेश नगर निगम के मुख्य आयुक्त और उपजिलाधिकारी प्रेम लाल, तहसीलदार रेखा आर्य, नायब तहसीलदार बलदेव सिंह राणा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के नव मनोनीत प्रांत पर्यावरण प्रमुख पर्यावरण विद विनोद जुगलान और संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मौजूद रहे।