फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fear of loss due to lack of channelization in Suswa river

Rishikesh News: सुसवा नदी में चैनलाइजेशन नहीं होने से नुकसान की आंशका

Fri, 28 Jun 2024 04:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Fear of loss due to lack of channelization in Suswa river
सिंचाई विभाग की ओर से सुसवा नदी का चैनलाइजेशन नहीं कराया जा रहा है। जिससे स्थानीय निवासी और काश्तकार बरसात में नदी उफान पर आने से नुकसान की आंशका जता रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेता गौरव सिंह के नेतृत्व में स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने एसडीएम अपर्णा ढौडियाल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


दूधली परिक्षेत्र में सुसवा नदी में मलबा और अन्य उपखनिज काफी भरी हुई है। सिंचाई विभाग मानसून से पहले चैनलाइजेशन कराता है जिससे नुकसान न हो। लेकिन इस बार नदी में महज चार दिन काम लगाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


गौरव सिंह ने कहा कि मोहम्मदपुर, बड़कली, खट्टापानी आदि क्षेत्रों में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस दौरान पूर्व प्रधान सुनील दत्त, राहुल कुमार, विशाल कुमार, बसंत थापा, यूसुफ, जफर, पदम कुमार और विजय नेगी आदि मौजूद रहे। सिंचाई विभाग के जेई अरुण कुमार ने बताया कि सुसवा नदी में चैनलाइजेशन के लिए एस्टीमेट भेजे गए हैं। जिनमें से कुछ की स्वीकृति मिली है कुछ लंबित है। विभागीय स्तर पर व्यवस्था बनाकर काम करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed