{"_id":"66720ee28f1deaba300af5f4","slug":"father-commits-obscene-act-with-minor-daughter-case-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-437660-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की अश्लील हरकत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की अश्लील हरकत, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रायवाला क्षेत्र में एक पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
थाना रायवाला पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह हरिद्वार में दुकान चलाती है। उसका पति ठेकेदारी करता है। आरोप है कि उनके दुकान में चले जाने बाद पति ने उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत की।
नाबालिग ने अपने साथ हुई हरकत की जानकारी मां को दी। महिला ने जब इस बारे में अपने पति से पूछा तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी वह कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसआई प्रीति सैनी इसकी जांच कर रही है।