Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   fasting women stood in the waters of the Ganga and

Rishikesh News: कांच ही बांस के बहंगिया... गीतों से गूंजे गंगा घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Sun, 15 Nov 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Nov 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
fasting women stood in the waters of the Ganga and
- छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने गंगा जल में खड़े होकर की भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना
विज्ञापन

- त्रिवेणी घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय... जैसे पारंपरिक गीतों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच रविवार को तीर्थनगरी के गंगा घाट पूरी तरह आस्था के रंग में रंगे नजर आए। लोक आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन हजारों व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली व संतान की दीर्घायु की कामना की।
छठ पर्व के उल्लास में रविवार सुबह से ही घरों में पारंपरिक लोकगीत गूंजने लगे थे। दोपहर करीब दो बजे के बाद पूर्वांचल, बिहार और दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया। त्रिवेणी घाट पर व्रती महिलाओं ने गंगा तट पर बेदियां बनाकर उन्हें गन्ने से सजाया। दीप प्रज्वलित कर फल-फूल और पूजन सामग्री अर्पित की। शाम ढलते ही घाट पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। व्रती महिलाएं गंगा के पवित्र जल में खड़े होकर हाथों में फल से भरी सुपली लिए भगवान सूर्य की आराधना में लीन नजर आईं। सूर्यास्त के समय जैसे ही सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया, पूरा गंगातट छठी मइया के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए टेंट और रजाई-गद्दों की व्यवस्था
छठ पर्व पर दूसरे राज्यों से तीर्थनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिवेणी घाट पर आयोजन समिति की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। बाहरी श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट के साथ रजाई और गद्दों की व्यवस्था की गई। महापर्व की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने के लिए घाट परिसर में भव्य मंच सजाया गया। जहां बिहार से पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडाल में छठी मइया और भगवान सूर्य की प्रतिमाओं की भी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घाटों पर भी छाई रही पूर्वांचल की छटा
त्रिवेणी घाट के अलावा स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, वानप्रस्थ और गंगा लाइन घाटों पर भी छठ पर्व की अद्भुत रौनक देखते ही बनी। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए इन घाटों पर भी बड़ी संख्या में पूर्वांचल और बिहार से आए श्रद्धालुओं ने गंगा की पवित्र धारा के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। मां गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धा, लोक संस्कृति और भक्ति की इस छटा ने पूरी तीर्थनगरी को पूर्वांचल की परंपराओं के रंग में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed