Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The burden of a teacher shortage falls on parents

Rishikesh News: शिक्षकों की कमी का बोझ अभिभावकों पर, पढ़ाई के लिए हर माह दे रहे अतिरिक्त फीस

Sun, 15 Nov 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
The burden of a teacher shortage falls on parents
- जनता इंटर कॉलेज किमसार में अभिभावक संघ ने रखे पांच युवा, छात्रों से वसूले जा रहे 350 रुपये
विज्ञापन

- विज्ञान वर्ग में एक भी प्रवक्ता नहीं, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत के पद 2010 से खाली
यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर के डांडा मंडल क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज किमसार में शिक्षकों की भारी कमी का खामियाजा अब विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी भुगतना पड़ रहा है। विद्यालय में नियमित शिक्षकों की तैनाती न होने से जहां पढ़ाई चौपट है, वहीं शिक्षण व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए अभिभावक अपनी जेब से अतिरिक्त फीस चुकाने को मजबूर हैं। अभिभावक संघ ने पांच स्थानीय युवाओं को पढ़ाने के लिए रखा है, जिनका मानदेय छात्रों से फीस वसूलकर दिया जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर दोहरी मार पड़ रही है।
विद्यालय में वर्तमान में 110 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं, लेकिन शिक्षकों के अभाव में अधिकांश विषयों का पाठ्यक्रम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम और भविष्य को लेकर अभिभावक खासे चिंतित हैं। शिक्षकों की कमी से निपटने के लिए अभिभावक संघ ने तीन युवकों और दो युवतियों सहित कुल पांच स्थानीय युवाओं को शिक्षण कार्य में लगाया है। इन्हें मानदेय देने के लिए कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों से प्रतिमाह अधिकतम 350 रुपये अतिरिक्त फीस ली जा रही है। गरीब परिवारों के लिए यह रकम एक बड़ा बोझ बन गई है।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग का हाल सबसे बुरा, सालों से पद खाली
जनता इंटर कॉलेज किमसार में शिक्षकों के पद वर्षों से खाली पड़े हैं। विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित का एक भी प्रवक्ता तैनात नहीं है, जिससे विज्ञान की पढ़ाई और प्रयोगात्मक कक्षाएं पूरी तरह ठप हैं। इसके अलावा राजनीति विज्ञान (2022), इतिहास (2020), हिंदी (2019) और शिक्षा शास्त्र व अंग्रेजी में (2014) से प्रवक्ता के पद रिक्त हैं। सहायक अध्यापक (सामाजिक विज्ञान और संस्कृत) के पद तो वर्ष 2010 से खाली पड़े हैं। विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के सहायक अध्यापकों के पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 वर्षों से बनी है समस्या, नहीं दे रहे ध्यान
अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में पिछले करीब 15 वर्षों से शिक्षकों का टोटा है, लेकिन शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई। कई बार पत्राचार और अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात के बावजूद स्थिति जस की तस है। अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि पहाड़ के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए और यहां शीघ्र नियमित शिक्षकों की तैनाती की जाए।

शिक्षकों की तैनाती के लिए हर माह शासन-प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। - श्यामलाल कुकरेती, प्रबंधक, जनता इंटर कॉलेज किमसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed