{"_id":"5ff4ad5d8ebc3e33f77a2817","slug":"fasting-student-leader-admitted-to-hospital-rishikesh-news-drn3668134120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी छात्र नेता को अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी छात्र नेता को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन से नोक झोक करते महाविद्यालय के छात्र।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का स्थायी कार्यालय ऋषिकेश में खोलने की मांग को लेकर दो दिन से आमरण कर रहे छात्र संघ महासचिव को पुलिस ने धरना स्थल से उठाकर सरकारी अस्पताल भर्ती करा दिया। वहीं तीन अन्य छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का स्थायी कार्यालय ऋषिकेश में खोलने की मांग को लेकर कॉलेज के छात्र संघ महासचिव दीपक भारद्वाज और दो अन्य छात्र से एक जनवरी से अनशन पर बैठे थे। तीन जनवरी से दीपक भारद्वाज ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था।
चार जनवरी को छात्रों ने श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए कॉलेज में यज्ञ किया था। मंगलवार को सुबह 11बजे छात्रों ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति पीपी ध्यानी का पुतला फूंका। सुबह कोतवाल रितेश शाह ने भी कॉलेज परिसर में धरना स्थल पर जाकर आमरण अनशन कर रहे छात्र संघ महासचिव और अन्य छात्रों से वार्ता की, उनसे धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन छात्रों का कहना था कि जब तक शासन की ओर से श्रीदेव सुमन विवि का स्थायी मुख्यालय ऋषिकेश में बनाने के आदेश जारी नहीं होते तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। छात्रों का कहना था कि ऋषिकेश महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनाने से छात्रों को ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। छोटे कामों के लिए छात्रों को बादशाही थौल चंबा जाना पड़ रहा है। करीब साढ़े चार बजे एसएसआई ओमकांत भूषण के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स महाविद्यालय में पहुंची, पुलिस फोर्स ने आमरण अनशन कर रहे छात्रसंघ महासचिव दीपक भारद्वाज को धरना स्थल से उठा दिया। उसके बाद कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज से कोयलघाटी चौक तक छात्र संघ महासचिव को पैदल लाकर रैली निकाली। कोयलघाटी से छात्रसंघ महासचिव को पुलिस की गाड़ी में बिठाया। पुलिस की ओर से छात्र संघ महासचिव को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
धरना स्थल पर तीन छात्र और बैठे
पुलिस की ओर से आमरण अनशन कर रहे छात्र संघ महासचिव दीपक भारद्वाज को उठाने के बाद तीन छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। आमरण अनशन पर बैठने वाले छात्रों में आयुष चौहान, अनिरुद्ध शर्मा, हिमांशु जाटव हैं। छात्रों का कहना है कि जब मांगे पूरी नहीं होती तब तक छात्र लगातार आमरण अनशन करते रहेंगे।

पुलिस प्रशासन से नोक-झोक करते महाविद्यालय के छात्र।- फोटो : RISHIKESH

महाविद्यालय गेट के बाहर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंकतें छात्र।- फोटो : RISHIKESH

महाविद्यालय परिसर में अनशन पर बैठे छात्र को समझाते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह।- फोटो : RISHIKESH