फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fast, demonstration for road widening

Rishikesh News: सड़क चौड़ीकरण के लिए उपवास, प्रदर्शन

Tue, 18 Feb 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 18 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fast, demonstration for road widening
दूधली-डोईवाला मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने शहीद स्मारक पर उपवास रखकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता गौरव सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नांगल ज्वालापुर स्थित शहीद स्मारक पर उपवास रखा और प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण नहीं होना सरकार की विफलता का प्रतीक है। किसान सभा के मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित की उपेक्षा कर रही है। जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह ने कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि सरकार डोईवाला-दूधली मार्ग की उपेक्षा क्यों कर रही है। प्रदर्शन में श्याम सिंह धामी, विरेंद्र थापा, उमेद वोरा, सुनील दत्त, रफल सिंह, माधव सिंह, शंकर सिंह कान्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed