{"_id":"5e2ca8238ebc3e4b403b2a81","slug":"farmers-thunder-on-demand-for-payment-of-arrears-rishikesh-news-drn334019262","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान की मांग पर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान की मांग पर गरजे किसान
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर जुलूस निकालते किसान सभा के कार्यकर्ता।
- फोटो : RISHIKESH
अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में पिछले वर्ष के पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने नगर में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। किसान सभा ने गणतंत्र दिवस पर ब्राजीलियन राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर भी आक्रोश व्यक्त किया।
शनिवार को किसान सभा के आह्वान पर किसान गन्ना समिति परिसर में एकत्रित हुए। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से छुब्ध किसानों ने नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण के नेतृत्व में गन्ना किसान डोईवाला शुगर मिल के मुख्य द्वार पर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। सुरेन्द्र सजवाण ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों की पीड़ा से अनजान बनी हुई है। आर्थिक परेशानियां उठा रहे गन्ना किसान गन्ने की खेती के प्रति हतोत्साहित हो रहा हैं। जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी व्यक्ति को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया है। साथ ही कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आरपार का संघर्ष होगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को तैयार होना होगा।
किसान कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद वोरा और गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि बकाया भुगतान के लिए निर्णायक संघर्ष का वक्त आ गया है। किसान सभा ने अधिशासी निदेशक को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, कमल अरोड़ा, अमर बहादुर शाही, याकूब अली, सरजीत सिंह, अनूप पाल, पूरण सिंह, इस्लामुदीन, मुमताज अली, वीर सिंह, हरजिंदर सिंह, फूल सिंह आदि शामिल रहे।