फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers protest at the tehsil office against the deal with the US

Rishikesh News: अमेरिका से डील के विरोध में किसानों का तहसील में प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest at the tehsil office against the deal with the US
डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े ने किसानों ने मंगलवार को अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील का विरोध और किसानों की समस्याओं का निदान नहीं होने से क्षुब्ध होकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में मंगलवार को किसान जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं के निदान की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि सरकार किसानों से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील से भारतीय किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। गन्ना समिति उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिका समझौते को रद्द करना चाहिए। कहा कि टोल प्लाजा लच्छीवाला पर 20 किमी के दायरे के लोगों को निशुल्क आवाजाही की सुविधा दी जानी चाहिए। भाकियू टिकैत युवा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि किसानों की अनदेखी करने पर सरकार के खिलाफ किसान लामबंद हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी किसानों को कृषि कार्यों में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इस दौरान सुरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, अनूप कुमार, अवतार सिंह और रणजीत सिंह बॉबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed