फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers of Majri Grant Gram Panchayat upset

माजरी में नही थम रहा है हाथियो का उत्पात

Thu, 03 Feb 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Majri Grant Gram Panchayat upset
माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी गन्ना और गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। किसान वन विभाग से समस्या के निदान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बड़कोट वन रेंज की सीमा से सटे माजरीग्रांट ग्राम सभा के रेशममाजरी और लालतप्पड आदि कई क्षेत्रों में इन दिनों हाथियों का झुंड किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आए दिन हाथी खेतों में खड़ी गन्ना और गेहूं की फसल को क्षति पहुंचा रहे हैं। ठंड के दिन होने के कारण किसान खेतों की रखवाली भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनको भारी नुकसान हो रहा है। बीते दिनों जगदेव सिंह, इंद्र सिंह, कुंवरपाल, ओमप्रकाश और अनूप आदि किसानों की गेहूं और गन्ने की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। माजरी ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि हाथियों की आमद अधिक होने से लोगों को जान माल के नुकसान का भय सता रहा है। वन विभाग से पीड़ित किसानों के लिए उचित मुआवजा और ऊर्जा बाड़ आदि की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया है। बड़कोट रेंजर धीरज रावत ने बताया कि वन सीमाओं पर ऊर्जा बाड़ की व्यवस्था का प्रयास हो रहा है। फिलहाल विभागीय गश्ती दल को अधिक सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed