फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers have started sowing sugarcane in the

Rishikesh News: पेराई सत्र समाप्ति का नोटिस चस्पा होने से किसान निराश

Sun, 03 Mar 2024 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers have started sowing sugarcane in the
Iगन्ना समिति अध्यक्ष ने कहा, खेतों में खड़ा है गन्ना, चीनी मिल को नहीं देंगे एनओसी
विज्ञापन

I

I
I

Iकिसान समय से पहले गन्ने की बुआई करने को मजबूरI

चीनी मिल में पेराई सत्र समाप्त करने के दूसरा नोटिस चस्पा होने के बाद जौलीग्रांट, भानियावाला, कालूवाला, बड़ोंवाला, रानीपोखरी क्षेत्र के किसान समय से पहले ही खेतों में गन्ने की बुआई करने लगे हैं। इस बार चीनी मिल में डेढ़ माह पूर्व ही पेराई सत्र समाप्त करने का नोटिस लगा दिया है।

गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि सैकड़ों किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है। बावजूद डोईवाला मिल प्रशासन ने पेराई सत्र पूरा होने की लगभग घोषणा कर दी है। जिससे किसान निराश हैं। किसान बारिश में भी गन्ने की बुआई कर रहे हैं। जिससे किसानों को नुकसान होगा। कहा कि जब तक क्षेत्र में खेतों में गन्ना खड़ा है समिति चीनी मिल को एनओसी नहीं देगी। उनकी गन्ना समिति से 5500 रेगुलर किसान और 8400 दूसरे किसान जुड़े हुए हैं। जौलीग्रांट के किसान आदेश कृषाली ने बताया कि गन्ने की बुआई के लिए तापमान अनुकूल होना चाहिए। पेराई सत्र डेढ़ माह पूर्व समाप्त होने से किसान बारिश में ही गन्ने की बुआई करने को मजबूर हैं। जिससे गन्ना की पैदावार कम होगी और किसानों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन




I
I

Iकिसानों का हित सर्वोपरि है। चीनी मिल को गन्ना कम मिल रहा है। मिल को संचालित करने में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। - दिनेश प्रताप सिंह अधिशासी निदेशक चीनी मिलI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed