फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News: People caught making fake cheese in a plant in Haripur Kalan village

Rishikesh News: हरिपुरकलां गांव के प्लांट में नकली पनीर बनाते पकड़े लोग, 80 किलो अरारोट मिला

Sun, 30 Jun 2024 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2024 06:41 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम हरिपुरकलां पहुंची। टीम ने यहां एक पनीर बनाने वाले प्लांट पर कार्रवाई की। बताया कि पनीर बनाने के लिए उपयोग में लाई जा रही सभी जब्त सामग्री सेहत के लिए बेहद घातक और प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
Rishikesh News: People caught making fake cheese in a plant in Haripur Kalan village
पनीर। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिपुरकलां गांव में एक प्लांट में बड़ी मात्रा में नकली पनीर बनाते पकड़ा गया है। यहां पनीर बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा 80 किलो अरारोट, 60 किलो एसिटिक एसिड और 20 लीटर पाम ऑयल जब्त किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने पांच नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अभिहित अधिकारी देहरादून पीसी जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम हरिपुरकलां पहुंची। टीम ने यहां एक पनीर बनाने वाले प्लांट पर कार्रवाई की। बताया कि पनीर बनाने के लिए उपयोग में लाई जा रही सभी जब्त सामग्री सेहत के लिए बेहद घातक और प्रतिबंधित है। टीम ने प्लांट के मालिक पंकज त्रिपाठी से पनीर बनाने से संबंधित जानकारी ली। प्लांट मालिक ने अपनी गलती स्वीकार की है। उसने बताया कि पनीर को बनाने के लिए वह इन सब चीजों का इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन


Uttarakhand : ऋषिकेश में राफ्टिंग का आज आखिरी दिन, अब दो महीने तक बंद रहेगा रोमांच का सिलसिला
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने प्लांट से करीब तीन क्विंटल पनीर, पाम ऑयल और एसिटिक एसिड के सैंपल भरे। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सैंपल लेने के बाद टीम ने एसिटिक एसिड, पाम ऑयल और अरारोट को मौके पर ही नष्ट कर दिया। छापेमारी के दौरान टीम में उपयुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल आरएस रावत, हरिद्वार के अभिहित अधिकारी एमएस जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन जैन, दिलीप जैन, बलवंत सिंह चौहान, विजिलेंस से संजय नेगी और योगेंद्र शामिल रहे।

ऐसे करें पनीर की पहचान
1. पनीर को अंगुलियों से मसलकर देखें, यदि पनीर टूट कर बिखर रहा है तो यह नकली हो सकता है। नकली पनीर बनाने के लिए प्रयुक्त पदार्थ (स्कीम्ड मिल्क पाउडर) ज्यादा दबाव सहन नहीं कर सकते हैं।
2. पनीर को उबाल का ठंडा करें और इसमें अरहर की दाल या सोयाबीन का पाउडर डालें। यदि पनीर काला पड़ता है तो यह नकली है।
3. शुद्ध पनीर बहुत मुलायम होता है जबकि मिलावटी पनीर टाइट होता है और खाते समय रबड़ की तरह खिंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed