{"_id":"668063402251eed1ff09e165","slug":"uttarakhand-today-is-the-last-day-of-rafting-in-rishikesh-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand : ऋषिकेश में राफ्टिंग हुई बंद, अब दो महीने बाद शुरू होगा रोमांच का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand : ऋषिकेश में राफ्टिंग हुई बंद, अब दो महीने बाद शुरू होगा रोमांच का सिलसिला
Sun, 30 Jun 2024 09:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:29 PM IST
सार
एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा। जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा। एक सितंबर से गंगा में दोबारा राफ्टिंग शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश में आज रिवर राफ्टिंग बंद हो गई। एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा। जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा। एक सितंबर से गंगा में दोबारा राफ्टिंग शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। नदी के जलस्तर को देखते हुए 30 जून तक कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है। राफ्टिंग के शौकीनों के लिए आज 30 जून मात्र एक दिन का समय शेष है।
विज्ञापन
गंगा नदी रिवर राफ्टिंग समिति के साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। 30 जून तक ही गंगा में राफ्टिंग का संचालन होगा। बरसात सीजन के कारण जुलाई और अगस्त में इसका संचालन बंद रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन