{"_id":"6af85145b1c794a90505c6d3","slug":"even-in-the-age-of-ai-this-pilgrimage-city-remains-devoid-of-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-148827-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एआई के दौर में भी ट्रैफिक सिग्नल से महरूम तीर्थनगरी, हाथ के इशारों पर रेंग रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एआई के दौर में भी ट्रैफिक सिग्नल से महरूम तीर्थनगरी, हाथ के इशारों पर रेंग रहा यातायात
Sat, 14 Nov 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
- प्रमुख चौराहों पर नहीं हैं ट्रैफिक सिग्नल, पुलिस और होमगार्ड के जवानों के भरोसे व्यवस्था
- पर्यटन सीजन और वीकेंड पर जाम से जूझता है शहर, 12 घंटे ड्यूटी से पुलिसकर्मी पस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। एक ओर जहां देशभर के शहरों में यातायात व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है, वहीं तीर्थनगरी ऋषिकेश आज भी इस दौड़ में बहुत पीछे है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से पुलिसकर्मियों के हाथ के इशारों पर निर्भर है। प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल न होने के कारण यातायात का सुचारु संचालन पुलिस और होमगार्ड जवानों के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
तीर्थनगरी में पर्यटन सीजन, चारधाम यात्रा और वीकेंड के दौरान वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। प्रमुख चौराहों पर चारों दिशाओं से एक साथ वाहनों की आवाजाही होने से अक्सर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। बीते शुक्रवार और शनिवार को भी वीकेंड पर शहर की सड़कें दिनभर जाम से हांफती रहीं। इंद्रमणि बडोनी चौक, त्रिवेणीघाट चौक, कोयल घाटी तिराहा, दून तिराहा और चंद्रभागा पुल जैसे प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल की भारी दरकार है। सिग्नल न होने से पुलिसकर्मियों को मैन्युअल तरीके से वाहनों को रोकना और निकालना पड़ता है। कई बार जल्दबाजी में वाहन चालकों के आगे निकलने की होड़ से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
धूप, बारिश और धूल फांकने को मजबूर जवान
ट्रैफिक सिग्नल के अभाव में पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों को भीषण गर्मी, तेज धूप, बारिश और धूल के बीच लगातार आठ से 12 घंटे तक सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर ड्यूटी निभानी पड़ती है। जब जाम लगता है, तो यातायात सामान्य कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल झोंकना पड़ता है। इसका सीधा असर पुलिस की अन्य कानून व्यवस्थाओं पर पड़ता है, क्योंकि भारी संख्या में मानव संसाधन केवल ट्रैफिक संचालन में ही उलझा रहता है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिग्नल से मिलेगी राहत
शहरवासियों का मानना है कि यदि प्रमुख चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लग जाएं, तो वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय के अनुसार स्वतः नियंत्रित हो जाएगी। इससे एक साथ सभी दिशाओं से वाहनों के घुसने पर अंकुश लगेगा। साथ ही, जिन जवानों को अभी केवल चौराहे संभालने में लगाया गया है, उनका उपयोग शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में किया जा सकेगा।
ऋषिकेश शहर में जाम की समस्या से निपटने और बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए भविष्य में प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना है। आगामी कुंभ मेले के बाद इस योजना पर काम शुरू किया जाएगा। - जया बलोनी, एसपी ऋषिकेश, देहरादून