{"_id":"6a0e1ccd7fdf7b8a5b0c2cda","slug":"explanation-sought-from-forest-guard-and-forester-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-976385-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर से मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 21 May 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 21 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
राजाजी टाइगर पार्क के गोहरी रेंज स्थित माला बीट में पेड़ों की कटान और अवैध सड़क निर्माण के मामले में विभागीय जांच तेज हो गई है। पार्क निदेशक ने संबंधित फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, मामले में ठेकेदार द्वारा अपनी गलती स्वीकार किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
राजाजी टाइगर पार्क के माला बीट क्षेत्र में बिना अनुमति सड़क निर्माण और पेड़ों की कटान की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। प्राथमिक जांच में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हुए थे। इसी के चलते पार्क प्रशासन ने मौके पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर से जवाब मांगा है।
पार्क प्रशासन का कहना है कि ठेकेदार ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल कर लिया है। विभाग का कहना है कि जिस क्षेत्र में सड़क बनाई गई और पेड़ों का नुकसान हुआ, उसे पूरी तरह बंद किया जाएगा। साथ ही पर्यावरणीय क्षति की भरपाई के लिए वहां व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
राजाजी टाइगर पार्क के गोहरी रेंज के माला बीट में हुए पेड़ों के कटान एवं सड़क निर्माण पर फॉरेस्ट गार्ड एवं फॉरेस्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ठेकेदार ने जुर्म कबूल किया है। इस क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर पौधरोपण किया जाएगा। अभी जांच जारी है। - कोको रोसो, निदेशक, राजाजी पार्क