फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Entry in the market of vehicles caused jam throughout the day

वाहनों के बाजार में प्रवेश से दिनभर लगता रहा जाम

Thu, 15 Oct 2020 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Entry in the market of vehicles caused jam throughout the day
बदरीनाथ हाईवे चंद्रभागा पुल पर लगा जाम । - फोटो : RISHIKESH
बाहरी राज्यों के वाहनों को पुलिस की ओर से बाजार में भेजने से बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। इससे स्थानीय लोगा को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, हाईवे चौड़ीकरण के दौरान नाली के निर्माण को लेकर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से यात्रियों के आने से तीर्थनगरी गुलजार है। वहीं, पुलिस की ओर से हरिद्वार से श्रीनगर बदरीनाथ, जोशीमठ जा रहे वाहनों को श्यामपुर पुलिस चौकी से बाईपास मार्ग पर भेजने की बजाय बाजार में भेेजा रहा है। वहीं, बदरीनाथ, श्रीनगर देवप्रयाग से आने वाली बाहरी राज्यों की कारों को तपोवन से बाजार में भेजा जा रहा है, इससे बाजार में बुधवार को दिनभर जाम की जैसी स्थिति बनी रही। वहीं, हरिद्वार बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बालाजी मंदिर के आगे पुलिया के निर्माण के कारण भी वाहनों को रोकने से जाम की स्थिति बनी रही। जाम लगने के दौरान पुलिस भी मौके से गायब थी। यह जाम बालाजी मंदिर से कैलाश गेट पुलिस चौकी तक और दूसरी ओर बालाजी मंदिर से बाजार तक लगा था।
विज्ञापन

चंद्रभागा पुल पर भी जाम लगा था। स्थानीय निवासियों का कहना था कि उन्होंने जाम लगने की सूचना पुलिस कंट्रोलरूम नंबर-0135-2430199 पर भी दी, लेकिन कोई भी पुलिस जवान जाम खुलवाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह आठ बजे से दिनभर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहर में घूम रहा दो नंबरों वाला ट्रक
ऋषिकेश। यातायात पुलिस, एआरटीओ की सुस्ती से शहर में डग्गामार वाहनों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को एक ट्रक ऐसा मिला जिस पर दो नंबर लिखे थे। ट्रक पर एक पौड़ी जिले का नंबर (यूके-12सीए.....) लिखा था, जबकि ट्रक के नीचे की तरफ लगी प्लेट में (यूके-07सीए....) लिखा था। यह ट्रक पर्वतीय जिले से सामान छोड़कर आ रहा था। वहीं कई कमर्शियल बोलेरो भी बिना हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के ही फर्राटा भरती दिखीं। यातायात पुलिस, एआरटीओ इन वाहनों का पर शिकंजा न कसने से यह खुलेआम फर्राटा भर रही है।
----
यह ट्रक देहरादून के नंबर पर पंजीकृत है। दो नंबर लिखे ट्रक की फोटो कार्रवाई के लिए देहरादून के एआरटीओ को भेजी गई। ट्रक को जल्द ही पकड़कर सीज किया जाएगा।

- अरविंद पांडेय, एआरटीओ ऋषिकेश

 सड़क पर दौड़ता दो नंबर प्लेटों वाला ट्रक।

सड़क पर दौड़ता दो नंबर प्लेटों वाला ट्रक।- फोटो : RISHIKESH

01 देहरादून रोड सिटी सेंटर के बाहर खड़े वाहनों से लगा जाम।

01 देहरादून रोड सिटी सेंटर के बाहर खड़े वाहनों से लगा जाम।- फोटो : RISHIKESH

03 चंद्रभागा पुल आईएसबीटी रोड पर लगा जाम।

03 चंद्रभागा पुल आईएसबीटी रोड पर लगा जाम।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed