फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ending in the hospital, ARV problem in the market too

Rishikesh News: अस्पताल में स्टॉक खत्म, बाजार में भी एआरवी की दिक्कत

Tue, 24 Mar 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 24 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ending in the hospital, ARV problem in the market too
उप जिला चिकित्सालय में एंटी रे​बीज वैक्सीन के लिए पैसे एकत्रित करते मरीज और तीमारदार। स्रोत संव - फोटो : Samvad

विज्ञापन
उप जिला चिकित्सालय के बाद अब नगर क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों में भी एंटी रेबीज वैक्सीन का संकट देखने को मिल रहा है। एंटी रेबीज वैक्सीन की सप्लाई कम होने से मेडिकल स्टोर संचालक भी परेशान हो रहे हैं। सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाने आ रहे मरीजों को आपस में 100-100 रुपये एकत्रित करके वैक्सीन खरीदनी पड़ रही है।

उप जिला चिकित्सालय में करीब 20 दिनों से एंटी रेबीज वैक्सीन की किल्लत चल रही है। अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज कुत्ते, बिल्ली, बंदर, चूहा आदि के काटने के आ रहे हैं। अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने पर मरीज और तीमारदार आपस में 100-100 रुपये एकत्रित करके मेडिकल स्टोरों से वैक्सीन खरीद रहे हैं।
विज्ञापन




मनसा देवी निवासी मीनाक्षी, श्यामपुर निवासी दिपांशी, चंद्रभागा निवासी नवाबुद्दीन और मायाकुंड निवासी पूजा ने बताया कि अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने पर उन्होंने आपस में पैसा एकत्रित कर इंजेक्शन लगाया है। एक वाइल में चार डोज होते हैं। मेडिकल स्टोर में उस वाइल की कीमत करीब 390 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोग आपस में 100-100 रुपये मिलाकर एक वाइल खरीद रहे हैं, फिर उस वाइल से अस्पताल के वैक्सीन रूम में नर्सिंग अधिकारी से इंजेक्शन लगवा रहे हैं। प्रदेशभर में एंटी रेबीज वैक्सीन की सप्लाई कम होने से अब नगर क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों में भी इसकी किल्लत होनी शुरू हो गई है।



केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि वर्तमान समय में एंटी रेबीज वैक्सीन की किल्लत चल रही है। कंपनी से ही समस्या चल रही है। मेडिकल स्टोरों में भी वैक्सीन की समस्या आ रही है। सीमित कंपनी के माल आ रहे हैं।


---



कोट

- प्रदेशभर में एंटी रेबीज वैक्सीन की सप्लाई कम हो रही है, जिससे ऐसी परेशानी हो रही है। सप्लाई जैसे ही दुरुस्त होगी, वैसे ही समस्या का समाधान होगा। - डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed