फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Employees will do joint patrolling

Rishikesh News: राजाजी टाइगर रिजर्व व लच्छीवाला रेंज के कर्मचारी करेंगे संयुक्त गश्त

Wed, 31 Dec 2025 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Employees will do joint patrolling

विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो व रामगढ़ वन रेंज और देहरादून वन प्रभाग की लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी दो लंबी दूरी की गश्त करेंगे। अभियान का उद्देश्य आरक्षित वन क्षेत्रों में होने वाले अवैध पातन, तस्करी और शिकार आदि की प्रभावी निगरानी रखना है।



बुधवार से शुरू होने वाली दो दिवसीय लंबी गश्त के दौरान वन कर्मी संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। संयुक्त टीम के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। नए साल को देखते हुए भी संयुक्त गश्त को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शरारती तत्व नए साल के जश्न के लिए जंगल में भी आ जाते है। ऐसे में वन्य जीव असहज हो जाते है। चूंकि दोनों वन रेंज एक दूसरे के समीपवर्ती है। ऐसे में इसका लाभ दोनों वन रेंज को मिलेगा।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी लच्छीवाला मेधावी कीर्ति ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिन राजाजी टाइगर रिजर्व के कांसरो रेंज, रामगढ़ रेंज और लच्छीवाला वन रेंज की संयुक्त लंबी गश्त कल से शुरू होगी। अभियान के तहत जंगल के अंदरूनी क्षेत्रों के साथ सीमावर्ती इलाकों में भी गश्त की जाएगी। संयुक्त टीम संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

बिना अनुमति लॉपिंग करने पर काटा जुर्माना



लच्छीवाला वन रेंज अंतर्गत बिना अनुमति के आम के एक बड़े पेड़ की लॉपिंग करने पर वन विभाग ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की है। लच्छीवाला वन रेंज अंतर्गत पुराने हरिद्वार रोड पर सड़क किनारे आबादी क्षेत्र में खड़े एक बड़े आम के पेड़ की घनी लॉपिग कर दी गई। इलेक्ट्रिक आरी मशीन से पेड़ की बड़ी शाखाओं को काटकर नीचे गिरा दिया गया। मंगलवार को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed