फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephants trample crops in Bhatnagar

भट्टनगरी में हाथियों ने रौंदी किसानों की फसल

Wed, 19 Aug 2020 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Elephants trample crops in Bhatnagar
ऋषिकेश। रानीपोखरी ग्रामसभा के भट्टनगरी गांव में जंगली हाथियों का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात हाथी मक्की की फसल को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन

जंगल की सीमा से सटे होने के कारण किसान इन दिनों हाथी की आमद बढ़ने से परेशान हैं। इन दिनों मक्का, खीरा-तोरी, कद्दू, गन्ना, धान इत्यादि की फसल इन दिनों खेतों में लहलहा रही है। हाथी जंगल की सीमा से निकलकर आए दिन फसलों को रौंद रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से हाथी की आमद भट्टनगरी, लिस्ट्रापुर और रैनापुर में बनी हुई है। सोमवार देर रात भी हाथियों के झुंड ने रूकमणी देवी, फूला देवी, बिजेंद्र रावत आदि किसानों की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिया। रूकमणी देवी ने बताया कि सोमवार रात हाथी उनके आंगन में पहुंच गए थे और घर के पास बोई मक्की की फसल को तहस-नहस कर दिया।

---
क्षेत्र में जंगली हाथियों की आमद की सूचना हमें लगातार मिल रही है। बड़ा क्षेत्र होने के चलते हमारे पास इतना स्टाफ भी नहीं है कि हम हर गांव में रोज गश्त कर पाएं। फिर भी कोशिश की जा रही है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। जिन किसानों की फसलों को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया है, वे एक प्रर्थनापत्र के साथ नुकसान की फोटो और जमीन की खतौनी के साथ रेंज कार्यालय में मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

-केशर नेगी, वन क्षेत्राधिकारी, बड़कोट रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed