फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Meritorious Students Honoured

Rishikesh News: मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Sat, 12 Sep 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 12 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Meritorious Students Honoured
ऋषिकेश। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।कक्षा एक की सायेशा सहगल ने कृष्णा महोत्सव की वेशभूषा प्रतियोगिता, मधुबन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा दो की आरवी रवि फुलहरे ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा तीन के अयांश बुटोला ने मुंबई में आयोजित यूसीएमएएस राष्ट्रीय प्रतियोगिता-2026 में तृतीय उपविजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा तीन की अवन्या भारद्वाज ने दूसरी अखिल भारतीय पारंपरिक शोतोकान खेल कराटे प्रतियोगिता-2026 में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed