फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephants massacred in Simlotte Grant, Jhandaund farm

सिमलाट ग्रांट, झंड़ौंद फार्म में हाथियों ने मचाया उत्पात

Mon, 22 Jul 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Elephants massacred in Simlotte Grant, Jhandaund farm
वन सीमाओं पर सटे गांव में हाथियों के झुंड का उत्पात रुकने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों की गन्ने और धान की फसल बर्बाद हो रही है। लच्छीवाला वन रेंज के सिमलास ग्रांट, झंड़ौंद फार्म आदि क्षेत्रों में देर रात हाथियों का झुंड घुस आया। हाथियों ने खेतों में तैयार हो रही गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया। किसान जागीर सिंह, नेत्र सिंह, गोविन्द कान्याल, जोगेंद्र आदि की गन्ने की फसल को बुरी तरह से तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन

सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उम्मेद वोरा ने बताया कि शाम ढ़लते ही हाथियों का झुंड आबादी की ओर बढ़ने लगता है। गांव दो तरफ से वन सीमा से जुड़ा है। कहा कि हाथियों का झुंड बराबर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की ओर से किसानों को क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक संकट उठाना पड़ रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने बताया कि आसपास के गांवों में हाथियों की आवाजाही बढ़ने से किसानों को नुकसान हो रहा हैं। विभागीय अधिकारियों को बताया जा चुका है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के पास किसानों को लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

लच्छीवाला रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि इन दिनों हाथियों की आमद बढ़ी है। विभागीय गश्ती हाथियों को जंगल में खदेड़ने के लिए सक्रियता से काम कर रहा हैं। कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था भी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed