फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Electricity and water supply stopped to evacuate IDPL colony

Rishikesh News: वन विभाग ने आईडीपीएल में डाला डेरा, कई डीवीजनों की पहुंची फोर्स

Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity and water supply stopped to evacuate IDPL colony
Iबिजली-पानी का प्लांट सील करने पर विरोध-प्रदर्शन के आशंका पर 40 पीआरडी कर्मी भी तैनातI
विज्ञापन




आईडीपीएल कॉलोनी खाली करवाने के लिए बिजली-पानी की सप्लाई बंद करने के बाद हुए शुक्रवार को हुए विरोध को देखते हुए शनिवार को वन विभाग को अन्य डिवीजनों से भी वनकर्मी बुलाए गए। बिजलीघर और पेयजल सप्लाई प्लांट के बाहर दिनभर वनकर्मी तैनात रहे। संपत्ति की सुरक्षा के लिए 40 पीआरडी जवान भी सुरक्षा में तैनात रहे। कॉलोनी में रह रहे लोगाें के लिए शनिवार को प्रशासन ने आईडीपीएल सिटी गेट स्थित पानी की टंकी से एक घंटे के लिए पेयजल आपूर्ति करवाई। हालांकि, शनिवार को किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।
शुक्रवार की शाम चार बजे वन विभाग ने आईडीपीएल कॉलोनी की बिजली-पानी की आपूर्ति रोक दी थी। वन विभाग के अधिकारियों ने बिजली और पेयजल सप्लाई के प्लांट को सील कर दिया था। इससे आईडीपीएल की आवासीय कॉलोनी में अंधेरा पसर गया था। लोगों के घरों में पानी भी नहीं आया। बिजली, पानी बंद होने के बाद शुक्रवार देर रात को लोगों ने बिजलीघर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार सुबह से ही बिजलीघर और वाटर सप्लाई प्लांट के बाहर वनकर्मी और पुलिस जवान तैनात थे।
विज्ञापन




विरोध की संभावना को लेकर वनविभाग की ओर से हरिद्वार वन प्रभाग के लक्सर, रुड़की, खानपुर, चिड़ियापुर, रुड़की और नरेंद्रनगर वनप्रभाग के शिवपुरी, नरेंद्रनगर रेंज, देहरादून वन प्रभाग के लच्छीवाला, बड़कोट, थानो, ऋषिकेश रेंज के वनकर्मी मौजूद रहे। रेंजर ऋषिकेश देवेंद्र पुंडीर ने मौके पर मौजूद वनकर्मियों को ब्रीफ कर उनको अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए कहा गया। वहीं, आईडीपीएल का बिजलीघर सील होने के बाद ऊर्जा निगम की ओर से वहां पर लगे मीटर की रीडिंग चेक की गई। ऊर्जा निगम की टीम उपखंड अधिकारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में गई थी। रीडिंग लेकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iअतिरिक्त फोर्स बुलाई, चहारदीवारी बनाने का काम जारीI

आईडीपीएल कॉलोनी की बिजली और पानी कटने के बाद संभावित विरोध को देखते पुलिस की ओर से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। यह फोर्स आईडीपीएल पुलिस चौकी में रखी गई है। वहीं वन विभाग ने आईडीपीएल में कई स्थानों पर चहारदीवारी बना दी है। सीमेंट के पोल खड़े कर उन पर कंटीली तार लगाई गई है।





Iलोगाें ने कम्युनिटी सेंटर में की बैठकI



आईडीपीएल कॉलोनी के लोगों ने शनिवार सुबह सामुदायिक भवन में बैठक की। उसके बाद वित्त मंत्री के कैंप कार्यालय में जाकर प्रदर्शन की योजना बनाई गई। लेकिन कार्यक्रम स्थगित कर दिया। बैठक के बाद सभी अपने घरों को निकल गए। वहीं आईडीपीएल मामले में 31 अक्तूबर को सुनवाई होगी। इस मामले में 28 अक्तूबर तक प्रदेश सरकार और केंद्रीय सचिव रसायन को अपना पक्ष रखना होगा।






आईडीपीएल स्थित बिजली, वाटर सप्लाई प्लांट, प्रशासनिक भवन के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से वनकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन की ओर से 40 पीआरडी के जवान भी मिले हैं। आईडीपीएल कॉलोनी में पेयजल और बिजली आपूर्ति बंद है। - देवेंद्र पुंडीर, रेंजर ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed