{"_id":"676085235d25297629023c24","slug":"eight-leaders-stake-claim-for-the-post-of-mayor-from-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-571779-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कांग्रेस से मेयर पद के लिए आठ नेताओं ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कांग्रेस से मेयर पद के लिए आठ नेताओं ने की दावेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षदों के पदों के लिए कांग्रेस की ओर से संभावित प्रत्याशियों ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन कार्यालय में अपनी दावेदारी पेश की।
कांग्रेस के नगर निकाय चुनाव संयोजक संजय गुप्ता व संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल ने बताया कि सोमवार को मेयर पद के लिए आठ और पार्षदों के पदों के लिए 58 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को भी रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे।
अभी तक लगभग सभी वार्डों से कई आवेदन प्राप्त हुए है। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है। पिछले नगर निगम कार्यकाल में विकास का कोई कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दिया। जबकि यहां ट्रिपल इंजन की सरकार थी।
विज्ञापन
अब जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। इस मौके पर विजय सारस्वत, महंत विनय सारस्वत, शैलेंद्र बिष्ट, दीप शर्मा, राकेश अग्रवाल, बीएस पयाल, चंदन सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
-- --
इन्होंने की दावेदारी
कांग्रेस की ओर से मेयर पद के लिए पूर्व अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह, नगर संगठन महामंत्री दीपक प्रताप जाटव, प्रदेश सचिव प्रवीण जाटव, दिनेश चंद्र, सेवानिवृत वित्त अधिकारी सूरत सिंह कोहली, ऋषभ, मनोज बर्तवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने अपनी दावेदारी पेश की है।