{"_id":"6af864312c9db986d00d50e7","slug":"effigy-in-protest-against-the-haldwani-incident-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-148830-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हल्द्वानी की घटना के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका एबीवीपी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हल्द्वानी की घटना के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका एबीवीपी का पुतला
Sat, 14 Nov 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
- छात्र नेता धीरज बिष्ट से जुड़ी घटना पर जताया आक्रोश, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। हल्द्वानी में छात्र नेता धीरज बिष्ट से जुड़ी घटना के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन विवि ऋषिकेश परिसर के गेट पर प्रदर्शन कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व छात्रसंघ महासचिव रेहान बंदोलिया ने किया। रेहान ने कहा कि हल्द्वानी की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र राजनीति के नाम पर हिंसा और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। छात्र नेता मानव रावत ने कहा कि छात्र संगठनों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा करना है, न कि भय और हिंसा का माहौल पैदा करना।छात्र नेता उदित झा ने कहा कि प्रदेश में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र संगठन आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा देने की मांग भी उठाई। इस मौके पर दीपक कुशवाहा, अनमोल कुमार, शुभ कुमार, शिवानी नेगी, कशिश, सृष्टि रमोला, कार्तिक, सुजल थापा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।