फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Education Fair opened today

एजूकेशन फेयर का आगाज आज

Sat, 04 Jun 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 04 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Education Fair opened today
एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का आगाज - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला और ग्राफिक एरा की ओर से आयोजित दो दिवसीय एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का आगाज आज से हो जाएगा। फेयर में होने वाली प्रतियोगिता में सफल बीस मेधावी छात्र छात्राओं को दस हजार की स्कालरशिप दी जाएगी। शिक्षा विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षा, विषयों और प्राप्त अंकों के आधार पर उन्हें कैरियर चुनने की राय दी जाएगी। बैंक की ओर से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को एजूकेशन लोन से संबंधित अन्य जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को व्यापार सभा भवन निकट जीजीआईसी देहरादून रोड पर कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड तकनीकि विवि के कुलपति डा. पीके गर्ग और विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष नवल कपूर होंगे। यूटीयू के विशेषज्ञ दिनेश कुमार शर्मा कैरियर संबंधी जानकारी देंगे।
विज्ञापन


12वीं कक्षा के 60 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अमर उजाला सम्मानित करेगा, जिसके लिए छात्र छात्राओं को इंटरनेट रिजल्ट की एक कापी साथ लानी होगी। इस वर्ष 12वीं के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का अमर उजाला स्कालरशिप टेस्ट लेगा। प्रश्न पत्र छात्र-छात्राओं के 12 वीं के विषय पर आधारित होंगे। प्रश्न पत्र का पैटर्न बहु विकल्पीय होगा। परीक्षा में सफल रहे बीस छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से 10 हजार रुपये की स्कालरशिप दी जाएगी। मेले में कक्षा 10 वीं से 12वीं उत्तीर्ण मेधावियों के लिए यूटीयू के विशेषज्ञों और काउंसलर निशुल्क कैरियर काउंसलिंग देेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को कंपीटिशन की तैयारी के लिए अमर उजाला की ओर से सफलता सामायिकी तथा अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट की जाएंगी। मेले में मौजूद मेधावियों के लिए लकी ड्रा भी निकाले जाएंगे। जिसमें स्मार्ट मोबाइल टैब और अन्य ढेरों ईनाम दिए जाएंगे। एजूकेशन फेयर में द विजन इंस्टीट्यूट गीतानगर ऋषिकेश, दून इंस्टीट्यूट ऋषिकेश, एसीएमटी, आईसीए, करलरी होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, क्वांटम, लैंड मार्क फाउंडेशन इंस्टीट्यूट, जीएलए विश्वविद्यालय, मंगलायतन विवि, साईं पीजी कॉलेज, बीएफआईटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब, एवलोन एकेडमी, जेबीआईटी, हीरो, एचपी, पारले मेक्सिटोज, डीबीआईटी, यूनियन बैंक, कोर कॉलेज रुड़की आदि संस्थान प्रतिभाग कर रहे है। एक बैंक के शाखा प्रबंधक दिनेश बतराना छात्रों और उनके अभिभावकों को एजूकेशन लोन से संबधित जानकारी देंगे।

निशुल्क पंजीकरण के लिए छात्र-छात्राएं 7088689556 पर संपर्क करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed