Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Eco-friendly Diwali celebrated with traditional BhailoEco-friendly Diwali celebrated with traditional Bhailo

Rishikesh News: पारंपरिक भैलो और पांडव नृत्य के साथ मनाई इको फ्रेंडली दीपावली

Sat, 07 Nov 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 07 Nov 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Eco-friendly Diwali celebrated with traditional BhailoEco-friendly Diwali celebrated with traditional Bhailo
- पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर में दीप सज्जा, रंगोली और क्राफ्ट प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालवाला में शनिवार को इको फ्रेंडली व पारंपरिक दीपावली उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में दीप सज्जा, रंगोली, क्राफ्ट और पारंपरिक भैलो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने ढोल की थाप पर पांडव नृत्य की प्रस्तुति दी और पारंपरिक भैलो खेलकर उत्साह के साथ पर्व मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी और प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने किया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पौराणिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व है। भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने पर दीप जलाकर खुशियां मनाई गई थीं। प्रबंधक ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। इसे सावधानीपूर्वक मनाने के साथ स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। रंगोली प्रतियोगिता के बाल वर्ग में नीतीश ग्रुप ने प्रथम, यशांगद ग्रुप ने द्वितीय, आर्यन ग्रुप ने तृतीय और समर ग्रुप ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में रघुनंदन ग्रुप प्रथम और अरुण पुंडीर ग्रुप द्वितीय रहा। तरुण वर्ग में आयुष मैठाणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीप सज्जा प्रतियोगिता के बाल वर्ग में प्रिंस, किशोर वर्ग में शोभित और अंकुश रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्राफ्ट प्रतियोगिता में गणेश तिर्की प्रथम, रघुनंदन द्वितीय और अंकुश रावत तृतीय रहे। इस मौके पर शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश चंद्र सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, बिशन सिंह, आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed