फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ebus technique is effective in taking samples without operation

Rishikesh News: बिना ऑपरेशन सैंपल लेने में कारगर है ईबस तकनीक

Tue, 30 May 2023 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ebus technique is effective in taking samples without operation
स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि एंडो ब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड (ईबस) तकनीक बिना ऑपरेशन सैंपल लेने में कारगर है।
विज्ञापन


छाती एवं श्वास रोग विभाग की ओर से एंडो ब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड (ईबीयूएस) तकनीक पर आयोजित इस कार्यशाला में कुलपति डॉ.विजेंद्र चौहान ने कहा कि समय के साथ छाती एवं श्वास रोग के उपचार में प्रयुक्त तकनीक में भी बदलाव आया है। इस तरह की कार्यशाला में चिकित्सक व टेक्नीशियन अपने-अपने अनुभवों को साझा करते हैं। जिसका फायदा मरीज को उपचार में दिया जा सकता है। और स्पष्ट आती है जांच रिपोर्ट
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ .राखी खंडूड़ी ने कहा कि हिमालयन हॉस्पिटल में फेफड़ों की जांच के लिए ब्रांकोस्कॉपी अब अत्याधुनिक एंडो ब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड तकनीक से की जा रही है। इससे जांच रिपोर्ट अब और स्पष्ट आती है। आयोजन समिति के सचिव डॉ. सुशांत खंडूरी ने बताया कि फेफड़ों के बीच के हिस्से (मीडियास्टीनम) में गांठों की समस्या, टीबी के अलावा कई बार कैंसर आदि के कारण भी हो सकती है। ऐसे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए इस स्थान से सैंपल लेकर बायोप्सी की जाती है। बेहद नाजुक इस हिस्से में भोजन नली, हृदय व विभिन्न ग्रंथियां होने के कारण अब तक सैंपल लेने के लिए मरीज का ऑपरेशन करना पड़ता था, लेकिन एंडो ब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड (ईबस) तकनीक बिना ऑपरेशन सैंपल लेने में कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed