{"_id":"6a4c148acd7b658e220dc0f1","slug":"dumping-zones-to-be-transformed-into-green-areas-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1012020-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रेल परियोजना के डंपिंग जोन होंगे हरित क्षेत्र में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रेल परियोजना के डंपिंग जोन होंगे हरित क्षेत्र में तब्दील
Tue, 07 Jul 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के डंपिंग क्षेत्रों को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी डंपिंग क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही डंपिंग जोन के ढलान वाले हिस्सों में जियो जूट लगाकर बीज छिड़के जा रहे हैं, जिससे यहां भूस्खलन न हो।ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना का निर्माण कर रही आरवीएनएल 30 डंपिंग जोन में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रही है। इन स्थानों पर स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ये क्षेत्र हरियाली से आच्छादित हो सकें और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिले। डंपिंग जोन के ढलानों को सुरक्षित बनाने के लिए जियो-जूट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ढलानों पर जियो-जूट बिछाकर उस पर बीजों का छिड़काव किया जाएगा। इससे घास और पौधों का तेजी से विकास होगा, मिट्टी का कटाव रुकेगा और भूस्खलन की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन