फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   DSB Hrishikesh was over all champion

डीएसबी ऋषिकेश रहा ओवर ऑल चैंपियन

Sun, 10 Nov 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
DSB Hrishikesh was over all champion
डीएसबी स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : RISHIKESH
डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता का पहला फाइनल मैच अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएसबी ऋषिकेश व यूनिवर्सल एकेडमी देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें डीएसबी स्कूल 2-0 से जीत हासिल की। अंडर-17 बालक वर्ग में डीएसबी ऋषिकेश तथा यूनिवर्सल एकेडमी देहरादून के मध्य हुए रोमांचक मैच में डीएसबी ऋषिकेश 2-1 से विजयी रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में एशियन स्कूल देहरादून ने डीएसबी ऋषिकेश को 2-0 से शिकस्त दी, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में यूनिवर्सल एकेडमी देहरादून ने एशियन स्कूल देहरादून को 2-0 से पराजित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में एशियन स्कूल ने डीएसबी ऋषिकेश को 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता का अंतिम मैच अंडर-19 बालक वर्ग में डीएसबी ऋषिकेश तथा एशियन स्कूल देहरादून के मध्य खेला गया। इसमें डीएसबी ने 2-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार यूनिवर्सल एकेडमी देहरादून के वेदांश नेगी को दिया गया, जबकि बालिका वर्ग में डीएसबी की अदिति शर्मा ने यह पुरस्कार हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में यूनिवर्सल एकेडमी देहरादून के ईशान नेगी तथा बालिका वर्ग में एशियन स्कूल की ऋषिका मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में डीएसबी के विनायक जिंदे तथा बालिका वर्ग में एशियन स्कूल की निधि कंडवाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार डीएसबी के विनायक जिंदे तथा एशियन स्कूल की ऋषिका मिश्रा को दिया गया। इस प्रकार सभी मैचों के अंकों के परिणामस्वरूप डीएसबी ऋषिकेश ओवर ऑल चैंपियन बना। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, प्रधानाचार्य शिव सहगल, डीएस रावत, सुदर्शन सिंह, यशपाल असवाल, उदित गोयल, कविता गोयल, ममता बगियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed