फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Drug injections were sold to the youth, SOG was caught

युवाओें को बेचते थे नशे के इंजेक्शन, एसओजी के हत्थे चढ़े

Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Drug injections were sold to the youth, SOG was caught
ऋषिकेश। ड्रग तस्करों के खिलाफ एसओजी देहात ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी ने भरत विहार से हरिद्वार के दो तस्कारों को 290 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर स्कूल कालेज के छात्रों और पर्यटकों को नशीले इंजेक्शन बेचा करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को एसओजी देहात प्रभारी ओमकांत भूषण टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको भरत विहार में अस्थाई पार्किंग के पास दो युवक स्कूटी के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे। एसओजी प्रभारी को शक हुआ तो वे युवकों के पास पहुंचे। जब एसओजी की टीम ने युवकों से पूछताछ शुरू की तो उनकी जबान लड़खड़ाने लगी। एसओजी जवानों ने स्कूटी की तलाशी ली तो वे हैरान रह गए। एसओजी को स्कूटी से 290 नशीले के इंजेक्शन बरामद हुए। एसओजी ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को सूचित कर मौके पर बुलाया। ड्रग इंस्पेक्टर ने इंजेक्शन के नारकोटिक्स ड्रग्स होने की पुष्टि की। एसओजी प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि आरोपियों की पहचान कासिब निवासी मकान संख्या 318, बकरा मार्किट, ज्वालापुर और रिजवान निवासी बकरा मार्किट ज्वालापुर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि वे स्कूल कालेजों के छात्रों और पर्यटकों को इंजेक्शन बेचा करते थे। कासिब एक फार्मासिस्ट है, जो पहले मेडिकल स्टोर पर काम करता था। कोतवाली पुलिस ने दोनों ओरापियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई स्कूटी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

- तस्करों के पास से बुप्रेनोरफिल 140 और फेनिरामिन मेलीटे के 150 इंजेक्शन की वायल बरामद हुई है। दोनों की इंजेक्शन नारेकोटिक्स ड्रग्स की श्रेणी में आते हैं। इंजेक्शन हरिद्वार ज्वालापुर से लाए गए थे। संबंधित क्षेत्र में भी छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता भारती, ड्रग इस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed