{"_id":"672a900841614478f40fd203","slug":"drowning-couple-pulled-out-safely-in-ganga-rishikesh-news-c-5-1-drn1013-540617-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: गाय को अपनी तरफ दौड़ते हुए आता देख घबराकर गंगा में गिर गए दंपती, जवानों की तत्परता से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: गाय को अपनी तरफ दौड़ते हुए आता देख घबराकर गंगा में गिर गए दंपती, जवानों की तत्परता से बची जान
Wed, 06 Nov 2024 10:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:58 AM IST
सार
गाय को अपनी तरफ दौड़ते हुए आता देख घबराकर दंपती गंगा में गिर गए। इस दौरान जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना मुनि की रेती क्षेत्र के निम बीच पर आपदा राहत दल के जवानों ने गंगा में डूबते एक दंपती को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद दंपती ने जवानों का आभार प्रकट किया। थाना क्षेत्र के निम बीच पर गंगा के किनारे पति-पत्नी बैठे हुए थे।
विज्ञापन
इस दौरान एक गाय दौड़ते हुए गंगा के किनारे दंपती की ओर आने लगी। इससे घबराकर दंपती गंगा में गिर गए और बहने लगे। मौके पर तैनात आपदा राहत दल के जवानों में मुस्तैदी दिखाई और तेज लहरों में बह रहे दंपती को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: किसी के माथे का सिंदूर उजड़ा तो किसी का भाई चल बसा...बराथ गांव में एक साथ जलीं कई चिताएं
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल अनिल पाल शाह ने बताया कि दंपती मयूर भट्ट (50) और तर्जनी भट्ट (43) निवासी 39बी मुक्तिधाम सोसाइटी, न्यू सभा रोड, वडोदरा गुजरात से आए थे। रेस्क्यू टीम में कांस्टेबल सुनील चौहान, महेश कुमार शामिल रहे।