फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Drive to be launched to remove encroachments.

Rishikesh News: कांवड़ यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा अभियान

Thu, 09 Jul 2026 08:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 09 Jul 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Drive to be launched to remove encroachments.
ट्रांजिट कैंप में हुई अधिकारियों की अहम समन्वय बैठक
विज्ञापन

25 जुलाई तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। कांवड़ मेला की तैयारियों के लिए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान इस दौरान संबंधित विभागों को 25 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।
बृहस्पतिवार को ट्रांजिट कैंप में आयोजित बैठक में कांवड़ यात्रा मार्गों पर यातायात संचालन, डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और विभागों के बीच समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी व एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। खांडगांव व आईडीपीएल में कुछ नई पार्किंग बनाई जाएंगी। वहीं हर बार विस्थापित क्षेत्र में बनाई जाने वाली पार्किंग इस बार बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मार्ग पर एनओसी मिलने पर ही भंडारा लगाने की अनुमति होगी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
इसके लिए पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, अग्निशमन एवं अन्य विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बैठक के बाद अधिकारियों ने कांवड़ मेला क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम कुमकुम जोशी, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

---
अतिरिक्त पुलिस बल की मांग
कांवड़ यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि मुख्यालय से एक कंपनी पीएसी, 150 कांस्टेबल, 30 दरोगा (20 पुरुष, 10 महिला), 3 निरीक्षक अतिरिक्त मांगे गए हैं। इसके अलावा 70-70 होमगार्ड व पीआरडी के कर्मियों की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed