फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devotees dip faith in Ganga on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 16 Jan 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees dip faith in Ganga on Makar Sankranti
मकर संक्रांति पर्व पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
तीर्थनगरी के गंगा घाटों पर मकर संक्रांति के अवसर पर दूर दराज से श्रद्घालु पहुंचे। श्रद्घालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख, शांति और समृद्घि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्घालुओं ने उरद की दाल, चावल और दक्षिणा का दान देकर पुण्य कमाया। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों से देव डोलियां भी स्नान के लिए पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर त्रिवेणी घाट, नाव घाट, रामानंद घाट, चंद्रेश्वर नगर, 72 सीढ़ी, सांई घाट, पूर्णानंद घाट, रामझूला, लक्ष्मणझूला, तपोवन, परमार्थ निकेतन, शिवपुरी आदि क्षेत्रों के गंगा घाटों पर श्रद्घालु स्नान को पहुंचे। इस दौरान श्रद्घालुओं ने परिवार सहित गंगा में स्नान किया। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों की ओर से खिचड़ी वितरण भी आयोजित की गई। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मणझूला रोड पर 50 किलो खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक विनोद शर्मा, गन्ना एवं चीनी विकास वोर्ड के अध्यक्ष भगतराम कोठारी, चेतन शर्मा, उषा जोशी, पंकज शर्मा, चारू कोठारी, स्नेहलता शर्मा, सरोज डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से मकर सक्रांति के पावन पर्व पर त्रहिवेणी घाट परिसर में लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लविश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अरविंद किंगर, सुशील छाबड़ा, अंकुर अग्रवाल, चाहत चोपड़ा, सादर ग्रोवर आदि मौजूद थे। वहीं, रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से मकर सक्रांति के पर्व पर हरिद्वार रोड स्थित गंगा के तट पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष सीए हरि रतूड़ी, वैभव गोयल, संजय सकलानी, दीपक तायल, दीपिका तायल, विकास गर्ग, देवव्रत अग्रवाल, गौरव सिंघल, हसितेंद्र पंवार, साकेत गोयल, सोवन रावत, भगवानदास अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुनिकीरेती के कुंभ मेला पार्किंग में नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी के नेतृत्व में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, मनीष डिमरी, लखन बिजल्वाण, सतीश चमोली, बीना जोशी, जगवीर नेगी, रोशनी राणा, शंकर नौटियाल, सोनू ठाकुर आदि मौजूद थे। वहीं, स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूूला में व्यापार संगठन और होटल एसोसिएशन की ओर से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, व्यापार संगठन के अध्यक्ष उदस नेगी, नरेंद्र धाकड़, महेश अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र धाकड़, राजीव अग्रवाल, रामचंद्र प्रजापति, संजीव प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed