फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration was held to demand control on drug trade

Rishikesh News: नशे के धंधे पर लगाम लगाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 24 May 2024 05:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Demonstration was held to demand control on drug trade
गंगा सेवा रक्षा दल व चंद्रनगर विकास समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने कहा है कि शहर में नशे का धंधा लगातार बढ़ रहा है। कहा कि इसमें लगाम लगाने की जरूरत है। इसे लेकर दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली ऋषिकेश में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगा सेवा रक्षा दल व चंद्रनगर विकास समिति के कार्यकर्ता कोतवाली में एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। गंगा सेवा रक्षा दल के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि देवभूमि ऋषिकेश में अवैध नशे का कारोबार तेजी फैल रहा है। इसके कारण नशे के शिकार युवा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शहर के नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस को गुंडा एक्ट की कार्रवाई सहित अवैध कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करना चाहिए। कहा कि शीघ्र नशा कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों का पुतला दहन कर जनहित में आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर नीतू पायल, सुमित्रा रावत, सुनीता पयाल, पूनम गुप्ता, लता नेगी, रंजीत यादव, दिनेश राणा, राहुल सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
तेज ध्वनि डीजे का विहिप करेगा विरोध
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड तपोवन की ओर से कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि तपोवन क्षेत्र में नशे का धंधा बढ़ रहा है और होटल व कैफे संचालक देर रात तक तेज ध्वनि डीजे बजा रहे हैं। कहा कि इसका विहिप विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैठक में जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आचार्य पुरुषोत्तम कोठारी ने कहा कि ऋषिकेश, मुनि की रेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम हमारे ऋषि-मुनियों की तपस्थली है। यहां भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन ने तपस्या की थी लेकिन आज नशेड़ियों ने शहर का वातावरण खराब कर दिया है। रात में गंगा घाटों पर असामाजिक तत्व नशे का धंधा व सेवन कर रहे हैं। होटल व कैफे में देर रात तक नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज ध्वनि से लाइव म्यूजिक चलाया जा रहा है। कहा कि इसका विहिप विरोध करेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडे, विभाग संयोजक नरेश उनियाल, सरोज कोठारी, विनोद कुडियाल, हरिओम शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, नितिश खंडूड़ी, राजेश ग्वाडी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed