फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration in Kotwali against the minister's statement

Rishikesh News: मंत्री की आपत्तिजनक बयानबाजी के विरोध कोतवाली में प्रदर्शन

Thu, 13 Mar 2025 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Kotwali against the minister's statement
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की आपत्तिजनक बयानबाजी के विरोध में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कोतवाली में विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि कुछ लोग पहाड़ी समुदाय के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इस संबंध में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


संगठनों ने बुधवार को ऋषिकेश कोतवाली के घेराव का ऐलान किया गया था। दोपहर करीब 12 बजे अलग-अलग स्थानों से विभिन्न संगठनों के लोग कोतवाली पहुंचे और यहां धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सदन में पहाड़ी समाज के लिए जो बयान दिया वह अस्वीकार्य है। नगर निगम के मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी रहे दिनेश चंद्र मास्टर ने कहा कि मंत्री की बयानबाजी से लोगों में आक्रोश है। बावजूद इसके न तो सरकार और न ही भाजपा संगठन की ओर से मंत्री पर कोई कार्रवाई की जा रही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में लालमणि रतूड़ी, गौतम राणा, पवन बिष्ट, संजय सकलानी, राकेश बिष्ट, सुदेश भट्ट, अमर बिष्ट, गंगा लिंगवाल, लक्ष्मी कठैत, रामेश्वरी चौहान, भगवती चमोली, सरोजनी रावत, कमला गैरोला, वीरा कठैत, हेमा रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed