फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand for regularization of Bapugram land

Rishikesh News: बापूग्राम की भूमि के नियमितीकरण की मांग

Tue, 13 Jan 2026 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 13 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for regularization of Bapugram land
बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति की ओर से बापूग्राम भूमियाल देवता के समीप स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से बापूग्राम की भूमि के नियमितीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय विधायक, सांसद, वनमंत्री और मुख्यमंत्री से समिति का प्रतिनिधिमंडल भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। सोमवार को समिति के संयोजक संयोजक रमेश जुगलान की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन




लोगों ने कहा कि शासन प्रशासन की लापरवाही के कारण वन विभाग खाली भूमि पर फेंसिंग कर रहा है। प्रदेश सरकार चाहे तो इस ओर सुप्रीम कोर्ट में क्षेत्रवासियों का पक्ष रख सकती है। यह सरकार की ही लापरवाही का नतीजा है जो आज सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से भूमि के नियमितिकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जल्द ही सरकार इस ओर उचित कार्रवाई नहीं करेगी तो यह आंदोलन उग्र रूप लेगा। इस मौके पर मुस्कान चौधरी, अभिनव मलिक, सुरेंद्र सिंह नेगी, हर्षवर्धन रावत, राजेश कोटियाल, ममता नेगी, हेमलता चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed