फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand for action against fake cheese manufacturing company

Rishikesh News: नकली पनीर बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग

Mon, 08 Jul 2024 06:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against fake cheese manufacturing company
हरिपुरकलां के ग्रामीणों ने नकली पनीर बनाने वाली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंपनी के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




हरिपुरकलां में नकली पनीर बनाने वाली एक कंपनी का भंडाफोड़ होने के बाद स्थानीय ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। रविवार को ग्रामीण पनीर बनाने वाली कंपनी के गेट के बाहर एकत्रित हुए और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर थाना रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि नकली पनीर बनाकर क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता इस गोरख धंधे से अनजान थी। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जनता को जहर परोसने वाली कंपनी और संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल, धमेंद्र गवाड़ी, अंकित बिजल्वाण, अजय रावत, कृष्णकांत डबराल, अंकित मिश्रा, ऋषि मिश्रा, मुकेश गौड़, विशाल सिंह, राजेश पंडित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed