फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dead body of a blood-soaked youth found in suspicious circumstances

लहुलूहान हालत में में मिला युवक का शव, हत्या की आंशका

Fri, 06 Nov 2020 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a blood-soaked youth found in suspicious circumstances
केशवपुरी बस्ती में युवक का शव मिलने पर जांच पड़ताल करती पुलिस । - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। कोतवाली क्षेत्र की केशवपुरी बस्ती क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लतपथ एक युवक का शव मिला है। युवक का सिर बुरी तरह से कुचला गया है। पुलिस को खून से सना एक पत्थर भी बरामद हुआ है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली के नगर पलिका क्षेत्र की केशवपुरी बस्ती में हाट बाजार के समीप झाड़ियों में एक शव पड़ा होने की मिली। सूचना मिलते ही कोतवाल सूर्यभूषण नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज (30) पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड 11 केशवपुरी बस्ती के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक मनोज अविवाहित और ड्राइवर आदि का काम करता था। नशे आदि भी किया करता था। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

मृतक के सिर पर तेज प्रहार किया गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है। पुलिस को समीप में एक खून से सना हुआ पत्थर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया कि मृतक के परिवार के लोगों ने जमीन बेची थी। जिसका बंटवारा होने समेत हत्या के सभी पहलुओं को खंगाल रही है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। सूचना मिलने पर डीआईजी अरुण मोहन जोशी, एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल, सीओ अनुज कुमार भी कोतवाली पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed