{"_id":"ff38561e242635754b5fce547e2f1a30","slug":"theif-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप कोषागार में चोरी का प्रयास करते दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उप कोषागार में चोरी का प्रयास करते दो धरे
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने उप कोषागार में चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार उप कोषागार में क्या चोरी हुआ है, इसका पता लगाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीती 10 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने उप कोषागार के ताले तोड़कर बाथरूम में लगी टोटियों पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है। अब इसी परिसर में दूसरी घटना रविवार की सुबह हो गई। पुलिस के अनुसार मौके पर दो युवक उप कोषागार के ताले तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
एक ही परिसर में एक सप्ताह में चोरी की दूसरी घटना से पुलिस की इस तरह के मामलों में लापरवाही भी उजागर हुई है। एक सप्ताह पहले उप कोषागार जैसे अहम सरकारी संस्थान में चोरी की घटना के बाद भी पुलिस ने क्षेत्र में चौकसी नहीं बढ़ाई। लिहाजा हौसला बुलंद चोर फिर से घटना को अंजाम देने परिसर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन
40 पव्वों के साथ युवक दबोचा
त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस ने मनीराम रोड पर देसी शराब के 40 पव्वों के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। चौकी इंचार्ज आशीष गुसाईं ने आरोपी की पहचान राजू पुत्र स्व. हीरालाल निवासी बीस बीघा, बापूग्राम के रूप में की है। उन्होंने बताया कि आरोपी देसी शराब के पव्वों को बेचने ले जा रहा था।